सिंगरौली: भाजपा सरकार में होता है महापुरुषों का अपमान: पार्षद अखिलेश सिंह ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर जताया विरोध
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा जयंत के पार्षद अखिलेश सिंह ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर महापुरूषों का अपमान करने का आरोप लगाया है। पार्षद श्री सिंह ने कहा कि कल विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा वैढ़न स्थित चाचा नेहरू पार्क में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया जबकि इस पार्क का नाम पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के नाम