समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 331, दिनांक
25.06.2026 *****************************
शेखपुरा जिले में 17.06.2026 से 26.06.2026 तक चल रहे नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत आज समाहरणालय के मंथन सभागार में नशा विमुक्ति समारोह का आयोजन जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में आहुत की गई। सर्वप्रथम जल जीवन हरियाली चिन्ह के प्रतीक पौधा देकर जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता और उप विकास आयुक्त महोदय को सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई । उक्त कार्यक्रम में "नशा मुक्त भारत अभियानहेतु विकसित भारत की पहचान" विषय के साथ जिला पदाधिकारी शेखर आनंद के द्वारा सभी लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा नशा से दूर रहने का जन आहवाहन भी किया गया । इसके साथ ही अतिथियों द्वारा नशा विमुक्ति जागरूकता के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया गया । विदित हो कि नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत पूरे सप्ताह जिले में भिन्न-भिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है । इसके अंतर्गत कल विभिन्न विद्यालय में विविध प्रतियोगिताओं जैसे क्विज प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसके विजेताओं को जिला पदाधिकारी द्वारा आज कार्यक्रम में मोहमेंटो वितरण किया गया । उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जनमानस से नशे से दूर रहने की अपील की गई है तथा नशे से ग्रस्त व्यक्ति को शेखपुरा में संचालित नशा विमुक्ति केंद्र के माध्यम से नशे की लत छुड़वाने का आहवाहन किया गया है । उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सहायक निदेशक श्वेता कौर, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी और स्कूल के बच्चे आदि उपस्थित थें।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura
Sheikhpura, Bihar | Jun 25, 2026