औरैया: सपा के पीडीए अभियान के तहत अयाना में हुआ पौधरोपण, हरियाली बढ़ाने का दिया गया संदेश
समाजवादी पार्टी के पीडीए वृक्षारोपण अभियान के तहत मंगलवार दोपहर 3 बजे सदर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अयाना में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा क