अरवल: अरवल भाजपा जिला कार्यालय में स्थापना दिवस (6 अप्रैल) को लेकर बैठक आयोजित की गई
Arwal, Arwal | Apr 3, 2026 भाजपा जिला कार्यालय में स्थापना दिवस 6 अप्रैल को लेकर बैठक आयोजित किया गया। प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की उपस्थिति में जिला-मंडल कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी। हर बूथ पर पुष्पांजलि, ध्वजारोहण, मिष्ठान वितरण होगा। 5-7 अप्रैल कार्यालय सजेंगे, कार्यकर्ता घरों पर कमल ध्वज फहराएंगे। 7-12 अप्रैल गांव संपर्क अभियान चलाया जाएगा