सहारनपुर: कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर खराब रैंकिंग पर डीएम ने जताई नाराजगी, लापरवाह अधिकारियों को भेजा नोटिस
सहारनपुर में सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के अधिकारियों पर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने नाराजगी जताई है। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने और शासन की प्राथमिकताओं वाले कार्यों को गंभीरता से पूरा करने के निर्देश दिए।