भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को नेपाल में एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय सुरक्षा बैठक आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल दोपहर करीब 12:30 बजे नेपाल पहुंचा, जहां उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।