सायला: सिवना पंचायत में आहोर विधायक ने नवनिर्मित कार्यों का किया लोकार्पण, कई लोग रहे मौजूद
Sayla, Jalor | Feb 29, 2024 आहोर के विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने ग्राम पंचायत सिवना में नवनिर्मित कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक राजपुरोहित ने स्थानीय लोगों से मिलकर गांव की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर जनसुनवाई की। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।