मीनापुर: रमतोमहा गांव में एक बुजुर्ग महिला को अपराधियों ने गोली मारकर कर दी हत्या, परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना अंतर्गत पानापुर ओपी क्षेत्र रमतोमहा गांव मे एक बुजुर्ग महिला को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस के बाद रविवार दोपहर करीब दो बजे में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान स्व बालदेव पंडित की 80 वर्षीय पत्नी मलछिया देवी के रूप में हुई है।