मखदुमपुर: मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय पर राजद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना विधायक रहे मौजूद
मंगलवार के दिन 11 बजे से शाम 4 बजे तक राजद कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी बदहाल शिक्षा व्यवस्था और बढ़ते अपराध के खिलाफ मखदूमपुर प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया ।धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजप्रेम यादव ने की । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।