बांसवाड़ा: कोतवाली थाना पुलिस ने बिना हेलमेट चलाने वालों पर कार्रवाई करते हुए 80 से अधिक वाहनों के चालान काटे
कोतवाली पुलिस ने बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 80से अधिक वाहनों के चालान काटे।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर शहर में चलाए जा रहे विशेष यातायात अभियान के अंतर्गत की गई।थानाधिकारी बुद्धाराम बिश्नोई ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का उद्देश्य से किया।