नवाबगंज: बाराबंकी में मातृ दिवस पर 100 से ज्यादा माताओं का हुआ सम्मान, पूरा माहौल हुआ भावुक
बाराबंकी में मातृ दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थानीय शाखा दिव्यशक्ति भवन में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक माताओं को उनके त्याग, तपस्या और निस्वार्थ सेवा भावना के लिए सम्मानित किया गया।