उज्जैन शहर: लालपुल के पास निर्माणाधीन पुल से नदी में कूदकर 22 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम
नीलगंगा थाना पुलिस ने बताया कि घटना कल दोपहर की है। चिंतामण जाने वाले ब्रिज से एक युवक ने छलांग लगा दी। इस बात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और तैराकों की सहायता से उसकी खोज शुरू की। कुछ देर बाद मृतक का शव मिल गया और बाहर निकाला गया। शव को अस्पताल लेकर पहुँचे तथा उसकी शिनाख्ती के प्रयास किये मृतक की पहचान अंकित पिता विनोद पाटीदार निवासी सुवासा हुई