लोहरदगा: व्यवहार न्यायालय परिसर में हुआ फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की लोगों की जांच
व्यवहार न्यायालय परिसर लोहरदगा में 3 फरवरी दिन शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजेंद्र बहादुर पाल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा सदर अस्पताल के सहयोग से फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 300 से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।