लोहरदगा: उपायुक्त की अध्यक्षता में आज वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2024 को लेकर बैठक समाहरणालय सभागार में हुई।
शनिवार को वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2024 में इस वर्ष लोहरदगा जिला में कुल 6958 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट परीक्षा-2024 में कुल 5055 परीक्षार्थी शामिल होंगे। दिनांक 06.02.2024 से प्रारंभ हो रही हैं और 26.02.2024 को संपन्न होंगी। वार्षिक माध्यमिक-2024 की परीक्षा के लिए लोहरदगा जिला में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं।