जालौर: बुधवार को पंचायत समिति के पास सीवरेज के गंदे पानी की समस्या को लेकर व्यापारियों ने जताया आक्रोश
Jalor, Jalor | Mar 27, 2024 बुधवार को पंचायत समिति के पास सीवरेज के गंदे पानी की समस्या को लेकर शहरवासियों व व्यापारियों ने आक्रोश जताया। इस दौरान मौका स्थल पर नगर परिषद के आयुक्त दिलीप माथुर भी पहुंचे, जहां व्यापारियों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई। वहीं इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम भी तैनात नजर आई।