जालौर: जालौर में सीवरेज लाइन से सड़क पर फैली गंदगी से परेशान व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
Jalor, Jalor | Mar 27, 2024 जालोर शहर के पंचायत समिति के सामने मुख्य सड़क पर सीवरेज लाइन से सड़क पर फैली गंदगी से परेशान व्यापारियों ने सीवरेज व सड़क निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रर्दशन किया। व्यापारियों ने नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रास्ते को जाम कर दिया। एवं मरम्मत कार्य तुरंत शुरू करवाने की मांग करने लगे सूचना पर कोतवाली थानाधिकारी जसवंत सिंह ने मामला शांत करवाया!