जालौर: जालौर में दिन के तापमान में बढ़ोतरी पर 36 डिग्री पार
Jalor, Jalor | Mar 27, 2024 शहर समेत जिले भर में गर्मी ने अपने तेवर तेज कर दिए हैं। दिन का तापमान 36.7 डिग्री से अधिक दर्ज होने से दोपहर में लोगों को गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। प्रदेश में 22 मार्च को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो गया है। जिससे अब तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी तेज होने की संभावना है।