जालौर: जालौर में तीन दिवसीय गैर महोत्सव की हुई शुरुआत
Jalor, Jalor | Mar 27, 2024 शहर के कस्तूरबा कॉलोनी में स्थित लिखमीदासजी धर्मशाला में माली समाज के द्वारा 3 दिवसीय गैर महोत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन माली समाज के युवाओं ने मारवाड़ी वेशभूषा पहन ढोल की थाप पर गैर नृत्य किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।हुकमीचंद सोलंकी ने बताया की माली समाज के द्वारा तीन दिवसीय गैर महोत्सव का आयोजन किया गया हैं।