औरैया: गोविंद नगर में अज्ञात कारणों से खाली प्लाट में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप, फायर टीम ने आधे घंटे में पाया काबू
सदर कोतवाली क्षेत्र के गोविंद नगर मोहल्ले में शुक्रवार की रात करीब 9 बजे शुक्ला आटा चक्की के सामने एक खाली प्लॉट में रखी फल की खाली क्रेटों में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बाल्टी से आग बुझाने की कोशिश की, परंतु प्लास्टिक क्रेटों के जलने से उठता घना धुआं और तेज लपटें उन्हें