भिंड नगर: भिंड में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या
भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र के कैथोदा गांव में पुरानीरंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दीगई। वारदात सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात उस समयहुई, जब युवक एक निमंत्रण कार्यक्रम से अपने गांव लौटरहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उसे रोककरविवाद किया और फायरिंग कर दी, जिससे उसकी मौके परही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।