समस्तीपुर: मोबाइल रिकवरी टीम द्वारा बरामद समस्तीपुर जिले के लगभग 9.5 लाख रुपए के चोरी व छिनतई के 50 मोबाइल धारकों को सौंपे जाएंगे
सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि मोबाइल रिकवरी टीम के द्वारा चोरी एवं छिनतई के लगभग 9.5 लख रुपए का 50 मोबाइल बरामद किया गया है। आज समाहरणालय परिसर में सभी धारकों को मोबाइल सौंप दिया गया है। मोबाइल मिलने के बाद सभी धारकों के चेहरे पर खुशी का माहौल देखा गया है। मोबाइल मिलने के बाद धारकों ने समस्तीपुर पुलिस को धन्यवाद किया है।