शामली: साइबर क्राइम थाना शामली पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया
Shamli, Shamli | Jul 12, 2026 शामली के साइबर क्राइम थाने से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस पार्टी ने ऑनलाइन ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी करने वाले हरियाणा के यमुनानगर जिले के भारत सेवक नगर निवासी बलविंदर नाम के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्हाट्सएप एवं टेलीग्राम चैनलों के माध्यम से लोगों को अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर रहा था।