नवाबगंज: गोवंशीय पशुओं को काटकर बेचने वाला वांछित गैंगस्टर एक्ट में, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले से थे 3 मुकदमे दर्ज
बरेली की थाना हाफिजगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान साबिर हुसैन उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा बताया गया कि ये अभियुक्त गौवंशीय पशुओं की हत्या कर उनके मांस को बेचकर अवैध धन अर्जित करता था। इसका संगठित गैंग भी इस काम में रहकर इसकी सहायता करता था।