जलालाबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730-सी स्थित याकूबपुर तिराहे की जर्जर पुलिया राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सोमवार-मंगलवार की रात फर्रुखाबाद से बहराइच जा रहा एक ट्रक पुलिया में फंस गया, जिससे उसके टायर फट गए और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। यहां आए दिन ट्रक, ऑटो, ट्रैक्टर व बाइक सवार हादसे का शिकार होते रहते हैं.