कुशलगढ़: डोली भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाने पर जिला स्तरीय आंदोलन करेगा पुजारी सेवक महासंघ
कुशलगढ़ के मोहकमपुरा कस्बे में पुजारी सेवक महासंघ की बैठक सोमवार दोपहर 2 बजे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुदामा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में न्यायालय द्वारा पुजारी प्रकाश दास बैरागी के पक्ष में निर्णय के बावजूद डोली भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाए जाने और पुजारियों को परेशान किए जाने पर चिंता जताई गई। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने विवादित भूमि का निरीक्षण