बरहट: गढ़वा कटौना में उत्क्रमित उच्च विद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन मंत्री ने किया
Barhat, Jamui | Apr 5, 2026 बरहट प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़वा कटौना में नवनिर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन बिहार सरकार की खेल एवं आईटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने फीता काटकर किया। विद्यालय की शिक्षकों ने रविवार को 9 बजे बताया कि कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पंचायत के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।