धर्मशाला: विधायक सुधीर शर्मा ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा पदाधिकारियों के साथ बैठक की, संगठन को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा
विधायक सुधीर शर्मा ने आज अनुसूचित जनजाति मोर्चा के शहरी एवं ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की,बैठक में विधायक ने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनता की सेवा का सबसे सशक्त माध्यम है,उन्होंने कहा कि मोर्चा के पदाधिकारी जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं।