बहराइच: खैरटिया हमीदपुर में केले के खेत में दिखे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने लगाया पिंजरा, रेस्क्यू जारी
महसी इलाके के खैरटिया हमीदपुर में शुक्रवार को केले खेत में छिपे तेन्दुए के आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल करने के मामले में वन विभाग टीम का तेन्दुए को पकड़ने का रेसक्यू अभियान जारी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बहराइच डीएफओ सुंदरेशा ने शनिवार सुबह बताया की तेन्दुए के हमले मे कुछ लोग घायल हुए हैं और तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है रेसक्यू जारी है।