छतरपुर नगर: भीषण गर्मी में टटम के ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क और सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे
सोमवार की दोपहर 2 बजे छतरपुर के महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम टटम से ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने सड़क, और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई। भीषण गर्मी में ग्रामीण पानी के कैंपर लेकर पहुंचे और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।