हनुमानगढ़: जंक्शन में व्यक्ति से 228 ग्राम अफीम बरामद, आरोपी का रिमांड मंजूर कर मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही पुलिस
हनुमानगढ़ जंक्शन में एक व्यक्ति से 228 ग्राम अफीम बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी का पुलिस ने रिमांड मंजूर करवाया है। गिरफ्तार आरोपी के जरिए पुलिस मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के प्रयास कर रही है। इससे पहले आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।