बांदा: पुलिस ने अंतर्राज्यीय भैंस चोरी के 3 अभियुक्तों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली
Banda, Banda | Apr 3, 2026 पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन मे कोतवाली देहात व SOG की संयुक्त पुलिस टीम ने अंतर्राज्यीय भैंस चोरी करने वाले 3 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ मे एक अभियुक्त के पैर मे गोली लगी। अभियुक्तों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे कारतूस भैंस पड़िया पड़ा चोरी की एक पिकअप लोडर घटना मे प्रयुक्त 95 हजार रुपए नगद पुलिस ने बरामद किया।