दरभंगा: डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान और पंचायत सरकार भवन निर्माण पर दरभंगा जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश
दरभंगा समाहरणालय स्थित एन.आई.सी. से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिले के सभी अंचला धिकारियों के साथ डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान तथा पंचायत सरकार भवनों के निर्माण कार्य की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अभियान के तहत प्राप्त सभी आवेदनों की सतर्कतापूर्वक जांच की जाए। यह जानकारी मंगलवार की शाम 5 बजे दी गई।