बाह: पिनाहट में पांटून पुल हटते ही चंबल नदी पर शुरू हुई स्टीमर सेवा, यूपी-एमपी के यात्रियों को मिली राहत
पिनाहट में बरसात के चलते चंबल नदी पर बने पांटून पुल को हटाए जाने के बाद बुधवार से स्टीमर सेवा शुरू कर दी गई। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों, किसानों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार सुबह 10 बजे से ही बड़ी संख्या में लोग स्टीमर के जरिए नदी पार करते नजर आए। हर वर्ष बारिश के मौसम में जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के क