बड़वाह ब्लॉक के बलवाड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इंदौर इच्छापुर हाइवे पर ब्रेजा कार में 116 लीटर अवैध देशी-विदेशी शराब का परिवहन करने वाले 2 आरोपियों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बलवाड़ा थाना प्रभारी रितेश यादव ने मंगलवार सुबह ग्यारह बजे बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, इंदौर तरफ से एक ब्रेजा कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।