मई के पहले दिन मिलाजुला असर देखने को मिला। सुबह से तेज धूप निकली। बीच-बीच में बादल भी छाए। इससे गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को दिन-रात के तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। दिन का तापमान 43.1 डिग्री और रात का तापमान 24.0 डिग्री रहा। एक दिन पहले दिन का तापमान 42.5 डिग्री और रात का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस था।