जबलपुर: पति के अवैध संबंध और प्रताड़ना से परेशान महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
मोहम्मदाबाद निवासी महिला तहशीन अफरोज ने पति शाहरुख खान पर दूसरी महिला से अफेयर और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शनिवार शाम 4 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया। महिला ने पति पर बच्चों को छीनने की धमकी और जान से मारने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।