कबीरधाम जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत और सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। कवर्धा कोतवाली थाने के कार्यभार को कम करने के लिए इसे विभाजित कर एक नया ग्रामीण थाना स्थापित किया जा रहा है। नया ग्रामीण थाना शहर से लगभग 5 किमी दूर स्थित ग्राम चिमादोंगी में बनाया जाएगा।