चूरू: चूरू में प्री-मॉनसून बारिश से मिली गर्मी से राहत, निचले इलाकों में भरा पानी
Churu, Churu | Jun 16, 2026 चूरू। मंगलवार दोपहर बाद शहर में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। प्री-मॉनसून की इस बारिश के बाद दिन-रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही घने बादल छाए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे ठंडी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो जल्द तेज बारिश में बदल गई।