शाहजहांपुर: 4,250 वाहन स्वामियों पर 20 हजार से अधिक कर बकाया, डिमांड नोटिस जारी करने की प्रक्रिया जारी: एआरटीओ
शाहजहांपुर। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एआरटीओ सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि जिन वाहन स्वामियों पर कर बकाया है, उन्हें डिमांड नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों से समय से अपना कर जमा करने की अपील की है।उन्होंने बताया कि जिले में कुल 4,250 वाहन स्वामी ऐसे हैं, जिन पर 20 हजार रुपये या उससे अधिक कर बकाया है। परिवहन आयुक्त के निर्देशों