जबलपुर: आधारताल: महिला तीन साल से किराए पर, मकान पर कब्जा, एसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
जबलपुर आधारताल गौतम नगर में निवासरत एक महिला ने सोमवार शाम लगभग 4 बजे मीडिया को बताया कि उसका घर महराज पुर गौतम नगर में है लेकिन वह लगभग 3 साल से किराए के मकान में निवासरत है, पीड़िता ने बताया कि उसके घर पर दो लोगों ने कब्जा कर रखा है और घर पर कब्जा छोड़ने का आदेश आने के बाद भी वह मकान से कब्जा नहीं छोड़ रहे है जिसके कारण वह लगातार परेशान है