नावकोठी: नावकोठी पुलिस ने मजदूर हत्याकांड के नामजद आरोपी को वीरपुर से किया गिरफ्तार
पुलिस ने पसार के एट चिमनी भट्ठा पर हुए मजदूर हत्याकांड के नामजद बबलू सिंह को वीरपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कोर्ट रविवार को भेज दिया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि ईट चिमनी भट्ठा पर 7 जनवरी के मध्य रात्रि को झारखंड के एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें वीरपुर के विनोद सिंह उर्फ बबलू सिंह एवं अन्य को नामजद किया गया था।