बदायूं: लिलवा गांव में ₹70000 के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में 2 लोगों ने एक व्यक्ति को लकड़ी मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jul 20, 2025 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के लिलवा गांव में 70 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने राम सरन पुत्र बाबूराम के लकड़ी मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। राम सरन का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। राम सरन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।