सांगानेर: जयपुर की चित्रकूट थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए सक्रिय चोर गिरोह के एक शातिर बदमाश को पकड़ा
जयपुर पश्चिम की चित्रकूट थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चौपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। वहीं पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुख्यात वाहन चोर कुंजी लाल गुर्जर उर्फ बन्ने सिंह को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी सवाई माधोपुर जिले के बाटोदा थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।