जहानाबाद के राजा बाजार इलाके में नाली सफाई के दौरान सैकड़ों शराब की खाली बोतलें मिलने से बिहार की शराबबंदी की हकीकत सामने आ गई। नगर परिषद की सफाई के दौरान मात्र 10 मिनट में 100 से अधिक बोतलें बरामद हुईं। सफाईकर्मियों के अनुसार आगे और बोतलें निकलने की आशंका है। इससे पहले भी अंबेडकर चौक क्षेत्र में ऐसी घटना हो चुकी है।