कनाड़िया: कनाड़िया क्षेत्र में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप में चोरी करने वाला शातिर बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे सोने की चेन और दो अंगूठियां
गुरुवार देर रात दो बजे मिली जानकारी के मुताबिक घटना कनाड़िया थाना क्षेत्र के वैभव नगर की है, जहाँ गत 22 जून को चंद्रिका ज्वैलर्स के संचालक शिवशंकर विजयवर्गीय रोज़ की तरह अपनी दुकान पर मौजूद थे। शाम करीब 5 बजे बिना नंबर की शाइन मोटरसाइकिल से सर पर टोपी और मुंह पर मास्क लगाए एक युवक ग्राहक बनकर दुकान में आया। उसने दुकानदार से सोने के जेवर दिखाने को कहा।