चक्की: चक्की जेपी डेरा में निजी जमीन पर गंदा पानी बहाने को लेकर विवाद, पुलिस हस्तक्षेप के बाद भी नहीं निकला समाधान
Chakki, Buxar | Jun 6, 2026 चक्की प्रखंड के जेपी डेरा गांव में निजी जमीन पर पाइप लगाकर शौचालय का गंदा पानी बहाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने पर पुलिस गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका था।