धनघटा: बसवारी गांव में घर के कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी
संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बसवारी गांव में एक युवक का शव घर के कमरे में छत की कुंडी से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान महेंद्र उर्फ मतलू शर्मा पुत्र गंगा प्रसाद शर्मा निवासी बसवारी के रूप में हुई है। बताया