महोबा: सुकौरा में मंदिर प्रबंधन विवाद, पुजारी ने निष्पक्ष जांच और समिति को निरस्त करने की मांग उठाई
Mahoba, Mahoba | Jul 6, 2026 सुकौरा गांव निवासी पुजारी रामकृष्ण दास ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मंदिर बिहारी जी महाराज और हनुमान जी महाराज मंदिर की भूमि व प्रबंधन को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि गलत तथ्यों और लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर मंदिर प्रबंधन समिति का पंजीकरण करा लिया गया। उन्होंने दूसरे लेखपाल से जांच कराकर नई रिपोर्ट भेजने की मांग की है।