खरगोन। बुधवार दोपहर 2:00 बजे विधानसभा क्षेत्र-186 भगवानपुरा में ईआरओ श्री अनिल जैन ने नागझिरी और बिस्टान के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने नागझिरी के केंद्र क्रमांक 107 से 116 और बिस्टान के केंद्र क्रमांक 96 से 106 पर बीएलओ और सुपरवाइजरों से गणना पत्रक की ऑनलाइन फीडिंग और डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की जानकारी ली।