उचकागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित मंडप में शुक्रवार की दोपहर 1:20 बजे बीडीओ कुमार प्रशांत की अध्यक्षता में ग्राम कचहरी की साप्ताहिक बैठकों एवं पंचायतों में चल रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के ग्राम कचहरी सचिव, पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक, लेखापाल सह आईटी सहायक, तकनीकी सहायक सहित कई कर्मी शामिल